फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे शिक्षक की ट्रेन से गिरकर मौत

Sun, 29 May 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
गोरखपुर से घर आ रहे शिक्षक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।  मेडिकल कॉलेज पहुंचे घर वालों ने लाश की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश को घर वालों को सुपर्द कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर घर की महिलाओं में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के पिपरा रामधर गांव निवासी मानवेन्द्र मिश्र (32) गोरखपुर के कौड़ीराम ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। शनिवार की शाम गोरखपुर से सलेमपुर आने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए। सफर के दौरान वह चौरीचौरा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर गए। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने लाश की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। देर रात तक शिक्षक के घर नहीं पहुंचने पर परिवार के सदस्य परेशान हो गए। तलाश करते हुए घर वाले गोरखपुर मोर्चरी में पहुंचे और लाश की पहचान की। जानकारी मिलने पर घर वालों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। शिक्षक अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। अभी इसकी शादी नहीं हुई थी और नौकरी के साथ-साथ आईएस की तैयारी भी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें