फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कुंडी से लटकता मिला छात्रा का शव

Wed, 16 Nov 2016 10:42 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
उषा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामलक्षन। मिश्रौलिया गांव में फंदे से झूलता एक छात्रा का शव मिला। घटना के समय वह अकेली थी। छात्रा के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिश्रौलिया गांव के हरिनरायण कुशवाहा आजमगढ़ जिले में उद्यान विभाग में कर्मचारी हैं। वह पत्नी के साथ आजमगढ़ में थे। घर पर दो बेटियां रहती थीं।
विज्ञापन


छोटी बेटी 15 वर्षीय ऊषा कुशवाहा कक्षा आठवीं की छात्रा थी। बुधवार सुबह कमरे में उसका शव कुंडी से लटकता मिला। घटना के समय घरवाले पास में स्थित खेत पर गए थे। लौटे तो ऊषा का शव कुंडी से लटकता देख दंग रह गए।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कुंडी से उतारा। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी। रामलक्षन चौकी इंचार्ज ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिलेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें