फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने दस लाख का माल उड़ाया

Sun, 10 Jun 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। थाना क्षेत्र के कटइलवा गांव में शनिवार रात खिड़की का ग्रिल काटकर घर मेें घुसे चोरों ने नकदी-जेवरात सहित लाखों का माल उड़ा दिया। घटना के वक्त परिवार के लोग सो रहे थे। सुबह उन्हें जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। करीब 10 लाख की चोरी का अंदेशा गृहस्वामी ने जताया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कटइलवा गांव निवासी रणजीत सिंह एक विद्यालय के प्रबंधक रह चुके हैं। शनिवार रात परिवार के सदस्य भोजन कर सोने चले गए। रणजीत सिंह दरवाजे पर सो रहे थे, जबकि पुत्र अशोक कमरे के अंदर। पत्नी, बहू और पौत्री छत पर सोई थीं। रात्रि में चोरों ने घर के पीछे लगे खिड़की का ग्रिल काटकर कमरे में घुस गए। वहां रखे सामान समेटकर चंपत हो गए। कमरे में कूलर चलने के कारण पुत्र अशोक को इसकी भनक भी नहीं लग सकी। पुलिस को दिए तहरीर में अशोक सिंह ने कहा है कि चोर कमरे में रखे 90 हजार रुपये नकद, 23 सोने की अंगूठी, गले का दो हार, चांदी के 23 सिक्के, 11 जोड़ी सोने की कान की बाली, छह जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का आठ छल्ला, पीतल का चार ग्लास आदि करीब 10 लाख तक के सामान चुरा ले गए। चोरों ने करीब डेढ़ सौ मीटर उत्तर श्रीराम सिंह के खेत में जेवर रखा खाली बॉक्स फेंका था। घर के सदस्य रात में करीब दो बजे छत से नीचे उतरे तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक रामधारी मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराया जा रहा है। जल्द ही मामला सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें