सिपाही पर छेड़खानी का आरोप, सस्पेंड।
देवरिया में वाहन चेकिंग के दौरान युवती से मोबाइल नंबर मांगना एक ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़ गया। सिपाही की मंशा भांपकर युवती ने शोर मचा दिया। परिजनों ने सिपाही की करतूत से एसपी को अवगत कराया। इसके बाद एसपी ने सिपाही को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होने के बाद खलबली मच गई।
शहर के कचहरी चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम को सिपाही बाबूलाल गोंड वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती की बाइक को सिपाही ने रोक लिया। आरोप है कि कागजात जांच करने के बाद सिपाही ने युवती से मोबाइल नंबर मांगना शुरू कर दिया। युवती ने ऐतराज जताया। युवती ने अपने घरवालों को जानकारी दी।
ट्रैफिक पुलिस पर छेड़खानी का आरोप लगते ही कचहरी चौराहे पर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद युवती परिवारवालों के साथ एसपी के आवास पहुंची। सिपाही की करतूत सुनकर एसपी ने ट्रैफिक सिपाही बाबूलाल को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। यातायात उपनिरीक्षक मोहन यादव ने बताया कि एसपी ने सिपाही को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।