फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की धारदार हथियार से हत्या

Thu, 17 Mar 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
किसान की हत्या मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवा कोतवाली क्षेत्र के माती गांव में बुधवार रात खेत गए एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण जब खेत की तरफ निकले तो खेत पर उसका शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


हत्या किस कारण से हुई इसका अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है।

कोतवाली देवा क्षेत्र के माती गांव के रहने वाले इश्तियाक (50) पुत्र गुलाम वारिस बुधवार की रात खेत में सरसों तैयार कराने गए थे। सुबह तक जब इश्तियाक घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


जिसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह खेत में ही इश्तियाक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि किसी धारदार हथियार से इश्तियाक के गले समेत पूरे शरीर को गोदा गया है। सिर को भी ईंट से कूंचा गया है। हत्या की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर देवा कोतवाल जावेद खान, सीओ सिटी तौकीर अहमद खान पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई इसराक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाक्स-
करोड़ों की जमीन के लिए हत्या होने की आशंका
पुलिस की मानें तो इश्तियाक की हत्या जमीनी विवाद में हुई है। मृतक इश्तियाक दो भाई हैं। इश्तियाक व उसके भाई को कोई औलाद नहीं है। इनके बहनोई भी इसी गांव में रहते हैं। इश्तियाक अपनी पत्नी नूरजहां के साथ अकेले रहता था। जबकि इश्तियाक के पिता गुलाम वारिस लखनऊ में रहते हैं।

ग्रामीणों की मानें तो इश्तियाक के पिता के नाम 8 बीघा जमीन है जिसका बाजार भाव करीब 15 करोड़ है। लखनऊ से सटा गांव होने के चलते यहां जमीन का भाव करोड़ों में है। ऐसे में इश्तियाक के हिस्से में आने वाली चार बीघा जमीन की कीमत भी करोड़ोें में थी। इश्तियाक की हत्या के पीछे भी जमीन का विवाद होना बताया जा रहा है।

एसपी ने लिया जायजा
हत्या की वारदात के बाद एसपी अब्दुल हमीद व एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी ने पीड़ित परिवार से बात की व जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश पुलिस को दिया है।  

बाक्स-
पुलिस को किसी करीबी पर शक
इश्तियाक की हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस को इस बात की आशंका है। पुलिस की मानें तो इश्तियाक के पिता दूसरे धर्म की एक महिला के साथ प्रेम विवाह कर लखनऊ में रहते है। लेकिन जमीन पिता के नाम थी। अब पिता द्वारा इश्तियाक व उसके भाई इसराक को आधी-आधी जमीन देने की बात कही जा रही थी। शायद इन्हीं सब बातों को लेकर किसी करीबी व्यक्ति के द्वारा इश्तियाक की हत्या करने की गई है। सीओ सिटी तौकीर अहमद खान का कहना है कि इस मामले मेें जमीन का विवाद हो सकता है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन-
वारदात में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की हिरासत में होंगे।
-अब्दुल हमीद, पुलिस कप्तान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें