फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लगाने के लिए रजडीहा में चली गोली

Fri, 25 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
गाेली लगने से युवक घायल हुअा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सलेमपुर होली के दिन रंग लगाने को लेकर उपजा विवाद खून खराबे में बदल गया। तमंचे से अचानक दिनदहाड़े गोली चलने से जहां तीन लोग घायल हो गए। वहीं दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी के दौरान तेरह लोग जख्मी हो गए।

इसमें सिर में चोट लगने से एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने गांव के प्रधान समेत बारह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के धरनपुरवा गांव के रजडीहा टोला पर बृहस्पतिवार को पूरे गांव के लोग रंगों की मस्ती में डूबे हुए थे। दोपहर में करीब दो बजे गांव के बाहर सोनू गौड़ और राजेश यादव को राजू राजभर रंग लगाने के लिए पहुंचा।

सोनू रंग लगाने से मना किया और पिचकारी दिखाने की बात कहते हुए फायरिंग करने के लिए तमंचे में गोली भरने लगा। इस दौरान अचानक तमंचे से गोली चल गई। इसमें जहां सोनू गोड़ के एक हाथ की दो अंगुलियां उड़ गई।

वहीं राजेश यादव के जंघे में गोली जा घुसी और छर्रा लगने से राजू राजभर भी जख्मी हो गया। गोली चलने के बाद दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट और ईंट पत्थर चलने लगा। इससे गांव वालों में भगदड़ मच गई।

सूचना पर गांव पर पहुंची पुलिस नेे किसी तरह लोगों को शांत कराया और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। मारपीट में दोनों पक्ष के तेरह लोग घायल हो गए। इसमें बालेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा है।
विज्ञापन


तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में डेढ़ सेक्‍शन पीएसी तैनात कर दी गई है। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि  इस मामले में ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर सोनू गौड़, दीपक गौड़, जीतन गौड़, नाजीर, छोटे, रामाशंकर, बबलू, अभिमन्यु, दयानंद, जावेद, सुबाष और ग्राम प्रधान रवि कुशवाहा पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें