मईल। बेखौफ हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर होने के बाद भी घर पर रह रहा है। बाइक में टक्कर लगने का विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे के बट से बाइक सवार का सिर फोड़ दिया। बीचबचाव करने में दूसरा युवक भी घायल हो गया। इसके बाद तमंचा लहराते हुए बदमाश साथी के साथ बाइक से भाग निकला। घायलों का इलाज पीएचसी पर हुआ। पुलिस हिस्ट्रीशीटर के साथी को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल गांव निवासी चंद्रभान सिंह और इनके परिचित कुंडौली गांव निवासी रमेश कुशवाहा एक ही बाइक से भागलपुर गए थे। दोपहर में अभी अस्पताल मोड़ पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहा हिस्ट्रीशीटर राजदेव की बाइक टकरा गई। इसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इससे नाराज हिस्ट्रीशीटर राजदेव यादव ने तमंचे की बट से चंद्रभान का सिर फोड़ दिया।
बचाव करने गए रमेश कुशवाहा को भी पीटा। मारपीट से होने लोगों की भीड़ जुट गई। बदमाश अपने साथी के साथ तमंचा लहराते हुए बाइक से भाग गया। घायलों को लोगों ने पीएचसी पर पहुंचाया। चंद्रभान के सिर में गंभीर चोट होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के साथ मौजूद युवक को हिरासत में ले लिया जबकि हिस्ट्रीशीटर बलिया जिले में भाग गया। इस बाबत एसओ नेहरू ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिला बदर हिस्ट्रीशीटर की तलाश की जा रही है।