फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों पर छेड़छाड़ का केस

Sat, 20 Aug 2016 11:10 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
jail shimla
विज्ञापन
सलेमपुर। घर से युवती को भगाने वाले चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। भगाई गई युवती को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नाटकीय घटनाक्रम में बरामद कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक रिटायर्ड एसआई के घर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं  पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मझौलीराज नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती तीन दिन पूर्व अपने ननिहाल नवलपुर गांव में आई थी। शुक्रवार को नवलपुर गांव के नुमान अपने साथियों के सहयोग से उसे भगा ले गया।

हरकत में आई पुलिस युवती के पिता वजीर अहमद की तहरीर पर नुमान और मझौलीराज नगर के रहने वाले इसके साथी फारूख, इमरान और चिलगी पर केस दर्ज कर लिया। नुमान की गिरफ्तारी के लिए उसके ननिहाल मझौलीराज नगर के रिटायर्ड एसआई के घर पुलिस ने दबिश दिया।
विज्ञापन


लेकिन नुमान मिला नहीं। पुलिस ने नुमान के भाई को हिरासत में रखा है। वहीं मझौलीराज नगर से बरामद हुई युवती को पुलिस ने उसके घर वालों को सुपुर्द कर दिया। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार है। इस बाबत कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और अपहरण का केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें