फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के डांटने से नाराज बेटी फंदे से झूली

Wed, 15 Feb 2017 11:00 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
निशिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज (ब्यूरो)। एक छात्रा ने मां की डांट पर फंदे लगाकर जान दे दी। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा उसमें आई हेट यू मां लिखी है। नंदना पूर्वी वार्ड-10 निवासी राजीव विश्वास लुधियाना में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। दो बेटियों के साथ पत्नी घर पर रहती हैं और एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। निशिता सबसे छोटी है। वह सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि वह काफी दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। मंगलवार को मां ने निशिता की डांट दी थी। इसके बाद वह स्कूल चली गई थीं। लोगों का कहना है कि दोपहर में निशिता कमरे में फांसी के फंदे से लटक गई लेकिन सूचना पुलिस को देर रात दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। मौत की वजह की जांच कराई जा रही है।

उधर, दूसरी ओर पुलिस आत्महत्या-हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस छात्रा के चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। निशिता की आत्महत्या पुलिस के गले के नीचे नहीं उतर रही है। पुलिस नेमां लीना से भी पूछताछ की। आसपास के लोगों ने भी जानकारी हालिस की। कुछ दिनों पूर्व घर चचेरा भाई आया हुआ है। पुलिस की मानें तो पूछताछ में मां और चचेरे भाई ने अलग-अलग बात बताई हैं। चचेरे भाई ने बताया कि निशिका को उसकी मां बहुत मारती थी। मंगलवार को भी पीटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें