फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में भिड़े दो पक्ष, छह लोग गंभीर

Mon, 02 Jan 2017 10:42 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पुरानी रंजिश में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों तरफ से छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। अधिकांश का सिर फटने से गांव में तनाव है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया।
विज्ञापन


दो तरफ से थाने में तहरीर पड़ी है। पुलिस जांच कर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। रामपुर कारखाना, हेतिमपुर मठिया टोला निवासी संतराज और किसुनदेव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी है।

सोमवार को फिर से दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। लाठी-डंडा चलाने से  किसुनदेव गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता और बबलू के सिर फट गए। दूसरी ओर से संतराज, छोटेलाल, अनिल को गंभीर चोटें आईं। दोनों तरफ के लोग खून से लथपथ हो गए। गांव के लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे शुरू हुआ विवाद घंटों चला। सूचना के बाद मौके पर हेतिमपुर चौकी के सिपाही पहुंचे। उन्होंने बीचबचाव की कोशिश का मामले को शांत कराया। दोनों तरफ से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद के बाद गांव में तनाव है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें