फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटने वाला इंस्पेक्टर हटा

Thu, 25 May 2017 10:44 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
देवरिया। बुधवार रात दो बजे एसपी राजीव मल्होत्रा ने महकमे में फेरबदल किया। लॉकअप में युवक को पीटने वाले तरकुलवा इंस्पेक्टर राजाराम की कुर्सी छीन गई। हियुवा नेताओं से विवाद करने वाले इंस्पेक्टर भटनी अशोक सिंह को रिलीव कर दिया गया। बुजुर्ग निरीक्षकों की जगह दरोगाओं पर एसपी ने भरोसा जताया है। 11 निरीक्षक, उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। एसओ खुखुंदू, इंस्पेक्टर नीतीश श्रीवास्तव को शहर कोतवाल बनाया गया है। एसएसआई कोतवाली मृत्युंजय पाठक को खुखुंदू, पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर को सलेमपुर, इंस्पेक्टर सत्येंद्र पांडेय को बरहज, उप निरीक्षक मिथिलेश राय को खामपार एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन


विधि प्रकोष्ठ में तैनात दरोगा शिवशंकर चौबे को भाटपाररानी, हेतिमपुर चौकी प्रभारी भीष्म पाल सिंह को एकौना थाने पर भेजा गया। तरकुलवा थाने से इंस्पेक्टर राजाराम यादव का हटाकर शिकायत प्रकोष्ठ में भेजा गया है। उनकी जगह बनकटा थानेदार शशांकशेखर राय की तैनाती की गई है। एसएसआई रुद्रपुर अनिल सिंह को बनकटा भेजा गया। स्थानांतरित इंस्पेक्टर भटनी अशोक सिंह को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया गया, उनकी जगह एकौना एसओ विजय नरायन को भेजा गया। कभी सपा नेताओं के इशारे पर काम करने वाले निरीक्षक, उप निरीक्षक भाजपाइयों के साथ मिलकर कुर्सी बचाने में सफल रहे। लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे दरोगा मिथिलेश राय भी जुगाड़ के बल पर कुर्सी हथियाने में सफल रहे।

लार एसओ डॉ. विनय प्रकाश राय भी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। लार कांड के बाद तत्कालीन एसपी मोहम्मद इमरान ने हत्या के प्रयास के मामले में पर्दाफाश के लिए तैनाती की थी। लेकिन आज तक पर्दाफाश तो दूर, विवेचना ही आगे नहीं बढ़ा सके। लार के एसओ की कई बार हियुवा नेता शिकायत कर चुके हैं। जोड़तोड़ में माहिर एसओ कुर्सी बचा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें