इमरजेंसी से मरीज को रेफर करने के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एस के मिश्रा के साथ दुव्यहार गया और कागज फाड़ दिया पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
रुद्रपुर वार्ड नंबर 7 सिवाड़ा टोला निवासी रत्ना देवी पत्नी कपिल देव गुप्ता की तबीयत मंगलवार की शाम अचानक खराब हो गई। घर वाले उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचे।
रात आठ बजे के करीब इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर डॉक्टर एस के मिश्रा ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया और बताया कि हार्ट अटैक होने के कारण मरीज की तबीयत खराब है।
पुणे गोरखपुर रेफर किया जा रहा है । रेफर किए जाने से रत्ना देवी के घरवाले नाराज हो गए और डॉक्टर के साथ गाली-गलौज करने लगे। मामला हाथापाई तक उतर गया मौके पर मौजूद कागज तक लोगों ने फाड़ दिया
इमरजेंसी में भगदड़ मच गई विवाद के बाद कर्मचारी और डॉक्टर एकत्र हो गए और इमरजेंसी में हड़ताल कर दिया। जिससे 3 घंटे इमरजेंसी कार्य बाधित रहा।
विवाद का उल्लेख एस के मिश्रा ने पुलिस रजिस्टर में कर दिया। सूचना के बाद शहर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि विवाद करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया गया है । उनसे पूछताछ की जा रही है। डॉ एस के मिश्रा ने बताया कि मरीज को गोरखपुर रेफर किया गया था।
घरवालों ने हंगामा किया और कागजात फाड़ दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है । आगे की कार्यवाही पुलिस को करनी है।