नोयडा से चोरी बरामद कार के साथ चोर।
ग्रेटर नोएडा(गौतमबुद्ध नगर) से लूटी गई कार कोतवाली पुलिस ने नगर के एक गैरेज से बरामद की। पांच माह पूर्व यह कार असलहे के बल पर नोएडा से लूटी गई थी। कार के साथ गिरफ्तार हुए युवक ने नोएडा के एक अपने करीबी का नाम बताया है। पुलिस इसके साथियों को पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सुंदर भाटी पुत्र नरायण सिंह भाटी की यूपी 16 एएस 2660 नंबर की स्वीफ्ट डीजायर कार 10 जनवरी 2016 की रात को बदमाशों ने नोएडा के कासना थाना क्षेत्र से असलहा के बल पर लूट ली था। पीड़ित ने कासना थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने लूटी गई कार को सलेमपुर नगर के हरैया वार्ड के आरके मोटर्स गैरिज से सोमवार को बरामद कर लिया।
पुलिस ने हरैया वार्ड निवासी कार मालिक राजू सिंह को भी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ में राजू ने बताया कि वह नोएडा के रहने वाले कुलदीप सिंह भाटी चार माह पूर्व सलेमपुर कार लेकर आए थे। उनसे कार खरीदा था। कार में सभी कागजात भी था। सुंदर भाटी के कागजात पर ही राजू चार माह से कार से चलता था।