फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर घायल किया

Mon, 27 Jun 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
 भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा दीक्षित गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने घायलावस्था में महिला को भाटपाररानी पीएचसी पर लाकर इलाज कराया। 
विज्ञापन


खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम मालीछापर के विशुनदेव यादव अपनी पुत्री लक्ष्मीना की शादी आठ वर्ष पूर्व भटनी थाना के बनकटा दीक्षित गांव के संतोष यादव के साथ की। उसकी दो बच्चियां हैं। घायल मीनाक्षी ने बताया कि सुबह आम को लेकर उसके दोनों बच्चों में विवाद हुआ। जिसको लेकर पति संतोष उस पर कुल्हाड़ी से वार करने लगा। जिससे उसकी गर्दन, सिर, बांह और पीठ पर चोंटे आई हैं। मारपीट के दौरान घर वालों ने आकर बचाया।

उसने बताया कि दस दिन पहले पति ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया था। उस समय घर वालों की सूचना पर मायके के लोगों ने पहुंचकर उसका उपचार भाटपाररानी पीएचसी पर कराया था। चिकित्सक डॉ. इमाम सिद्दीकी ने बताया कि उसके गर्दन व सिर पर कुल्हाड़ी के वार का घाव है। इस बारे में थानाध्यक्ष भटनी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें