फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव लड़ चुका है रमेश

Tue, 21 Feb 2017 10:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
रुद्रपुर (ब्यूरो)। खलीलाबाद में आयकर अधिकारी बनकर जालसाजी करते पकड़ा गई ठगों की टीम का सरगना रमेश प्रजापति रुद्रपुर का नटवरलाल कहा जाता है। जालसाजी की दुनिया में उसके कई कारनामे हैं। मुंबई, गुजरात और हरियाणा में ठगी कर चुका है। रमेश टीम के साथ 2009 से ही जालसाजी में सक्रिय है। क्षेत्र में वह लालबत्ती लगाकर कभी मंत्री बन जाता है तो सफेद लिबास पहनकर समाजसेवी।
विज्ञापन


2012 में वह रुद्रपुर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। महेशपुर गांव का रहने वाला रमेश प्रजापति का रहन-सहन और चालढाल किसी अधिकारी से कम नहीं है। वह रामलक्षन में बच्चों का स्कूल भी चलाता है। रुद्रपुर में उसके जालसाजी के किस्से इतने मशहूर हुए कि लोग उसे नटवरलाल कहने लगे। संतकबीरनगर में सराफा की दुकान में आयकर विभाग की फर्जी छापामारी को अंजाम देने वाला रमेश पिछले साल क्षेत्र में लालबत्ती लगाकर घूमने लगा।

इस दौरान उसने प्रदेश सरकार में मंत्री बनने का दावा भी किया। दो दिन बाद भंडा फूटते ही लालबत्ती उतार दी। जालसाजी के मामले में वह मुंबई, हरियाणा और गुजरात में कई बार पकड़ा जा चुका है। क्षेत्र में वह खुद को रिटायर्ड नेवी अधिकारी बताता है।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में वह लोसपा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। गौरतलब है कि ठगी के मामले में मुंबई और हरियाणा में तहलका मचाने वाले नटवरलाल की जांच करने को रुद्रपुर में कई बार मुंबई और हरियाणा की पुलिस आ चुकी है। इससे पहले भी ठगों का सरगना टीम के साथ पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें