फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरनगर में बालू का अवैध खनन, अधिकारी चुप

Tue, 21 Feb 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
अवैध खनन से एकत्र रेत का लदान सहित खड़े ट्रैक्टर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
यूपी और एमपी की सीमा में पड़ने वाले तहसील चकरनगर क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का खनन हो रहा है। इससे सरकार को लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है। लेकिन खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। मामले में खनन अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हैं। चकरनगर क्षेत्र में सिंधु नदी से बड़े पैमाने पर जेसीबी से खनन किया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध खनन में पुलिस और विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विरोध करने पर माफियाओं के गुर्गे धमकी देते हैं। इस कारोबार में दो जेसीबी मशीनें, 40 ट्रक और 90 ट्रैक्टर लगे हैं। नदी से खनन की गई बालू जंगल के रास्ते ट्रैक्टरों से बल्लो की गढ़िया, भिंड मार्ग के किनारे मारकंडेय नामक स्थान पर डाली जाती है। फिर यहां से ट्रकों से लखना, सिंडौस मार्ग से यूपी के विभिन्न स्थानों पर पहुंचाई जाती है। लोगों का कहना है कि खुलेआम हो रहे खनन  के बदले पुलिस 1500 रुपये प्रति ट्रक और 300 रुपये प्रति ट्रैक्टर वसूल करती है।

रात में 40 ट्रक और 90 ट्रैक्टर इन मार्गों से गुजरते हैं। लेकिन प्रशासन अनजान बना है। इस संबंध में खनन अधिकारी इटावा ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें