फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतार में लगे लोगों को पुलिस ने पीटा

Wed, 21 Dec 2016 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रकम नहीं मिलने पर नवलपुर चौराहे पर सड़क जाम कर नारेबाजी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मईल। बैंक के बाहर कतार में लगे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। एक युवक को उसकी मां के सामने सिपाही ने बेरहमी से पिटाई की। खाकी का तांडव देखकर लोग सहम गए। 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस साथी की शिकायत सुनने के बाद वापस चली गई।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद लोगों में मची अफरातफरी थमने का नाम नहीं ले रही है। पीएनबी मईल के बाहर भोर से महिलाएं-पुरुष कतार में लगे थे। वहां मौजूद पुलिस वाले कतार में खड़े लोगों को संभाल रहे थे। दोपहर में अचानक भीड़ बेेकाबू हो गई। मौके पर पहुंचे एसओ ने भीड़ को संभालने के बजाए लाठीचार्ज कर दिया। लोग इधर-उधर भागने लगे।

भगदड़ में कई महिलाएं गिर गईं। देवसिया गांव निवासी बेबी देवी के साथ गए उसके बेटे सूरज को एक सिपाही ने दौड़ाकर पीटा। बेटे की पिटाई देख बेबस मां सिपाही का पैर पकड़ छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रही।
विज्ञापन


बावजूद इसके सिपाही को दया नहीं आई। खाकी का तांडव देख बेबी देवी ने 100 नंबर पर सूचना दी। कुछ देर बाद 100 नंबर की गाड़ी पहुंची और पुलिस वाले पीड़ित से मिले। महिला ने मईल एसओ और पिटाई करने वाले सिपाही की शिकायत की। साथी की शिकायत सुनने के बाद पुलिस वाले बैंक से रकम निकलाए और समझाकर घर भेज दिया। घायल युवक का इलाज भागलपुर एक निजी डॉक्टर के यहां हुआ। एसओ अजय ओझा ने बताया कि कतार में लगे लोग बदमाशी कर रहे थे। हल्का बल का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें