फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी के अपहरण का प्रयास

Sun, 19 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बरहज से घटना स्थल पर महिला को मिली पिस्टल की मैगजीन।
विज्ञापन
शनिवार देर रात नगर के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक कर्मचारी की चार पहिया सवार युवकों ने अपहरण की कोशिश की। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तो चार पहिया वाहन से आए अपहर्ता भाग निकले। कर्मचारी पर हथियार से फायर करने की कोशिश की गई, लेकिन गोली मिस हो गई और मैगजीन जमीन पर गिर गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।  सुनील के अनुसार वह बलरामपुर जिले में विद्युुत विभाग में ही फ्रेंचायजी लेकर विद्युत बकाए की वसूली कराते थे। कुछ लोगों से लेन-देन का विवाद है। इसी के चलते अपहरण की कोशिश की  गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर, गोला के फत्तेपुर के सुनील कुमार पासवान विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ पद पर तैनात हैं। शनिवार की रात करीब 9.30 बजे उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर थे। उसी समय एक चार पहिया वाहन से दो युवक आए। दोनों ने अपनी पंक्चर की दुकान दिखाने के बहाने उसे अपने वाहन में बैठा लिया और नगर में ले गए। कुछ ही देर बाद लौटते समय उन्होंने समीप के सूरदास कुटी के सामने सड़क पर अपनी गाड़ी रोक दी। वह उतकर सड़क के किनारे लघुशंका करने लगा। तभी वहां दूसरे चार पहिया वाहन में सवार पांच लोग आए, जिसमें एक को सुनील पहचान रहे थे।

सुनील ने बताया कि पांचों लोग पिस्टल दिखाकर जबरिया फिर चार पहिया में बैठाने लगे।  चिल्लाने पर एक व्यक्ति ने पेट में पिस्टल सटा दी और ट्रिगर दबा दिया। संयोग से वह फायर नहीं हुआ। चिल्लाने पर पड़ोस के लोग दौड़ पड़े, जिसे देख अपहरणकर्ता फरार हो गए। मौक से एक महिला को आठ गोलियों से भरी पिस्टल की मैगजीन मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का बयान लिया और भरी मैगजीन कब्जे में ले ली। एसओ ने बताया कि जान से मारने की नियति से अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। कर्मचारी ने एक व्यक्ति की पहचान की है, जो जनपद बलरामपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें