पुलिस ने मंदिर में छिपाई गई नारे लिखे तख्ती को कब्जे में ले ली।
- फोटो : अमर उजाला
मेहरौनाघाट। प्रशासन की सख्ती से लार में हिंदू संगठनों का मौन जुलूस नहीं निकल सका। पुलिस ने मंदिर में छिपाई गई नारे लिखे तख्ती को कब्जे में ले ली। विहिप नेताओं ने चनुकी मोड़ पर डीएम को संबोधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपा।
पूरब मोहल्ले में बाइक सवार बदमाशों की गोली से सड़क पर टहल रहे तीन युवक पांच दिन पहले घायल हो गए। दो का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस पांच हिंदूवादी नेताओं और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया था। गोलीकांड और कार्रवाई के बाद लार में तनाव बढ़ गया। नेताओं पर केस दर्ज होने से आहत हिंदूवादी संगठनों के लोग मौन जुलूस निकालने के लिए चनुकी मोड़ दुर्गा मंदिर पर शनिवार को एकत्र हुए।
मांगों का स्लोगन लिखी तख्ती भी बनाया था। भनक लगते ही एएसपी एनके सिंह, सीओ अजय कुमार राय, एसडीएम राजेेश प्रसाद तिवारी समेत कई थाने की पुलिस और पीएसी पहुंच गई। प्रशासन का तेवर देख हिंदूवादी नेता बैकफुट पर आ गए।
प्रशासन की गतिविधियों को देखते हुए विहिप नेता हृदयानंद सिंह ने एसडीएम को गोलीकांड की निष्पक्ष जांच और लार में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मांगपत्र दिया। सीओ अजय राय ने बताया कि जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। चाहे किसी भी पक्ष के लोग हो।