मेहरौना। बांट-माप विभाग की टीम ने मंगलवार को इलाके के कई पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। इसी दौरान अफरातफरी मच गई। पड़ताल में घटतौली की पुष्टि नहीं हुई। इससे पंप कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। छापेमारी घंटे भर चला और लोग तमाशबीन बने रहे।
सलेमपुर के जमुआ नंबर दो के पास इंडियन ऑय के पेट्रोल पंप पर जिला पूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने जांच किया। पांच लीटर डीजल और पेट्रोल की जांच में 10-10 ग्राम तेल कम मिला। पेट्रोल को सीज कर दिया गया। बांटमाप विभाग के एसएन पांडेय, नमन, रामसुभग, सुरेश और बलराम टीम के साथ सुतावर, मेहरौना, चोरडीहा और लार के पट्रोल पंप को चेकिंग अभियान चला।
पंप में तेल चोरी की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। बाटमाप विभाग की टीम ने जांच पड़ जांच टीम ने कुछ नहीं पाया। खामियां नहीं मिली है। ग्राहकों ने भी राहत की सांस ली।