फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में पथराव

Sat, 21 May 2016 12:20 AM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पथराव में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू,  रास्ते की जमीन को लेकर चल रही पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। दोनों तरफ से लाठीडंडा और पथराव में दस लोग घायल हो गए। विवाद के बाद पंचायत में भगदड़ मच गई। किसी तरह लोगों ने भागकर जान बचाई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


खुखुंदू थानाक्षेत्र के नरौलीखेम गांव निवासी बब्बन और भभूति के बीच रास्ते को लेकर बवाल चल रहा है। बब्बन यादव पक्ष के लोग पुलिस की मौजूदगी में पंचायत कराने के पक्ष में थे लेकिन दूसरे गोल के लोग राजी नहीं हुए। शुक्रवार को दोनों तरफ के लोगों ने गांव में पंचायत बुलाई थी। पंचायत की कार्रवाई धीरे -धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी बीच दोनों पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी। मामला हाथापाई तक पहुंच गई। पंचायत कर रहे लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले पत्थर चलना शुरू हो गया।
लाठीडंडा और पथराव होने से एक पक्ष से भभूति, बदन यादव, शारदा देवी, वीरेन्द्र और सुरेश घायल हो गए। 
दूसरी तरफ से बब्बन, संजय, रजली देवी, अंजू देवी और मदन यादव घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। विवाद में दस से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। बब्बन यादव की तरफ के लोग अधिक घायल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नितीश ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें