फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत, हंगामा, जाम

Sun, 24 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
शहर के एक बाल रोग चिकित्सालय पर नवजात की मौत के बाद लोगों ने चिकित्सालय के सामने सडक जाम कर दिया।
विज्ञापन
देवरिया में इलाज में लापरवाही से नवजात की मौत से नाराज परिवारवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला शहर के ट्यूबवेल कॉलोनी चौक स्थित क्लीनिक का है। परिवारवालों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की कोशिश की। बाद में ट्यूबवेेल कॉलोनी की सड़क जाम कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप था कि डॉक्टर ने इमरजेंसी फीस लिया लेकिन इलाज कंपाउंडर से कराया। कोतवाल के कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। करीब दो घंटे तक अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


बिहार, गोपालगंज के विजयीपुर इलाके के रहने वाले रिंकू दुुबे की पत्नी ने तीन दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। रविवार को बच्ची की तबियत अचानक खराब हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर ट्यूवेल कॉलोनी में रहने वाले बाल रोग विशेषज्ञ की क्लीनिक पर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने पांच सौ रुपये इमरजेंसी फीस लेकर डॉक्टर को दिखाने की बात कहीं।

पीड़ित परिवार ने डॉक्टर की इमरजेंसी फीस अदा कर दी। लेकिन इलाज कंपाउंडर ने किया। आरोप है कि एक सुई लगाने के बाद बच्ची की मौत हो गई। कर्मचारी के इलाज करने पर परिवार के लोग भड़क गए। आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारियों ने परिवारवालों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। विवाद के दौरान कुछ कुर्सी टूट गई। पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर क्लीनिक के सामने वाली सड़क पर बैठ गया। जिससे दोनों तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन

 
रिंकू दुबे का कहना था कि डॉक्टर ने मरीज को क्यों नहीं देखा। मैने इमरजेंसी फीस दे दिया था। डाक्टर की लापरवाही और अनट्रेंड कर्मचारी ने बेटी की जान ले ली। विवाद की सूचना पर शहर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें