फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी निकली मजदूर के अपहरण की कहानी

Thu, 28 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
पुलिस के हाथ लगा झूठे अपहरण की कहानी में गायब हुआ युवक
विज्ञापन
एकौना के नरायनपुर गांव से एक मजदूर के अपहरण की कहानी झूठी निकली। वह दो माह से गोरखपुर में मजदूरी कर रहा था। मामले में गांव के चौराहे पर प्रेक्टिस करने वाले एक चिकित्सक  के खिलाफ धोखाधड़ी और अपहरण का मुकदमा दर्ज है। बृहस्पतिवार की सुबह झूठी अपहरण की कहानी में गायब चल रहे युवक को पुलिस ने पचलड़ी चौराहे से बरामद कर  न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन


गांव के हरिकेश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि झगहा थाना के दीपक यादव चौराहे पर मेडिकल की प्रेक्टिस करते है। उन्होंने उसके छोटे भाई सूरज का अपहरण कर लिया है। आरोप लगाया कि सूरज को अपहरण कर उसके हिस्से की 13 कट्ठा जमीन भी अपने नाम दर्ज करा ली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी और अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस गश्त पर निकली थी कि सूरज को पचलड़ी चौराहे पर घूमते हुए देखे जाने की सूचना मिली। जिस पर उसके भाई हरिकेश की मौजूदगी में सूरज को बरामद किया। सूरज ने बताया कि जमीन का बैनामा करने के बाद वह गोरखपुर चला गया। जहां वह मजदूरी कर रहा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि युवक को न्यायालय भेज दिया गया है। विवेचना पूरी कर रिपोर्ट लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें