सलेमपुर। दुकान से किशोरी को एक युवक जबरन झाड़ी में उठा ले गया और दुराचार किया। घरवालों की तलाश में झाड़ी में किशोरी अचेत मिली। इस घटना से मोहल्ले में हलचल मच गई। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी रविवार की रात करीब 10 बजे घर से कुछ दूरी पर नमक खरीदने गई थी।
वापस आते समय रास्ते में पहले से खड़ा मोहल्ले का करन साहनी उसे जबरन उठा ले गया और दुराचार किया। विलंब होने पर घरवाले तलाश करते हुए पहुंचे तो झाड़ी से युवक निकल कर भाग गया और किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल ले गए। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर युवक पर दुराचार का केस दर्ज कर लिया है। महिला सिपाही की कस्टडी में किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया। प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।