फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावड़ियों की जीप पलटी, दो जख्मी

Wed, 20 Jul 2016 10:32 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मईल/सलेमपुर। जलाभिषेक के लिए कावड़ियों को लेकर झारखंड के देवघर जा रही जीप अनियंत्रित होकर बुधवार को पलट गई। इसमें सवाल दो लोग घायल हो गए जबकि बाकी 11 लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन



लोगों ने जीप के अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों का इलाज एक निजी डॉक्टर के यहां कराया गया। हादसे के बाद सभी कावड़िए वापस लौट गए। झारखंड के देवघर में भगवान शिव मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए बरहज के मौनागढ़वा गांव के 13 लोग एक जीप में सवार होकर निकले।


सुबह करीब 10.30 बजे जीप अभी मईल के पनिका गांव के पुलिया के समीप पहुुंची थी कि अचानक जीप अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जीप के पलटने से सवार श्रद्धालुओं की चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े। लोगों ने जीप के अंदर फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। जिसमें सत्यनारायण यादव और मुकेश को चोटें आईं थीं, जबकि अन्य लोग बच गए। यात्रियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड कम होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


बारिश के कारण सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। यदि जीप की रफ्तार अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद सभी यात्री घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें