फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

Fri, 28 Oct 2016 10:18 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
कपरवार में सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत पर रोता मासूम और घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज (देवरिया)। धनतेरस का दिन एक परिवार के लिए काला दिन साबित हुआ। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। बाइक चलाने वाला भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और बड़हलगंज से इलाज कराकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


गंभीर रूप से जख्मी भतीजे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा बरहज-कपरवार के बीच मठिया टोला के सामने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे हुआ। सलेमपुर के परसिया बंशी गांव निवासी श्रीकांत यादव की ससुराल बरहज के गौरा वार्ड में है। उसकी पत्नी गीता बेटी प्रीति के साथ मायके आई हुई थी। उसकी बेटी प्रीति की तबीयत अचानक खराब हो गई।

गीता ने अपने भतीजे रामबदन से बेटी प्रीति को डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए कहा। सुबह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बड़हलगंज में किसी डॉक्टर को दिखाने के लिए निकले। डॉक्टर को दिखाने के बाद तीनों उसी बाइक से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


कपरवार से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़े मठिया टोले के सामने पहुंचे थे कि बरहज की  तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए। गीता और  उसकी बेटी प्रीति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक चला रहा रामबदन गंभीर रूप से घायल  हो गया। हादसे की सूचना पर  पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि रामबदन बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें