फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल की हत्या में पड़ोसी पकड़ा गया

Sat, 31 Dec 2016 11:14 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
सलेमपुर। सेवानिवृत्त सिपाही की बेटे की हरकत से तंग आकर पड़ोसी युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने शनिवार को घटना का पर्दाफाश कर दिया। हत्यारोपियों को जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त हंसिया आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


खामपार के मिसकारचक गांव निवासी सेवानिवृत्त सिपाही इंद्रासन रजक का 26 वर्षीय बेटा गोपाल 25 दिसंबर को घर से लापता हो गया। 26 दिसंबर को उसकी लाश गांव के बाहर गन्ने की खेत में मिली। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि गोपाल शराब का सेवन करता था। शाम को नशे में घर जाने के बाद पड़ोसी उदयभान के घर की महिलाओं और लड़कियों के साथ छींटाकशी करता था।

इसको लेकर अक्सर कहासुनी भी हुआ करती थी। गोपाल की आदत से रामनाथ का बेटा उदयभान तंग आ चुका था। उसने दोस्त गोपालगंज, भोरे थानाक्षेत्र के कुसहा गांव निवासी विनोद, राजेश और इसी थानाक्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी नंदकिशोर को बुलाया। चारों ने मिलकर शराब पीने के बहाने गोपाल को गन्ने की खेत में ले गए। शराब पिलाने के बाद गोपाल की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें