फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान कार में मिले दस लाख रुपये

Sat, 31 Dec 2016 11:14 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
पु‌िललिस जांच
विज्ञापन
डीजीपी के आदेश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बरेली की ओर से आ रही बैगनआर से दस लाख रुपये मिलने पर हड़कंप मच गया। सीओ सिटी मामले की छानबीन करने पहुंच गए। बाद मेें रकम विजया बैंक की टनकपुर शाखा की निकलने पर कागजी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया। इस दौरान स्थानीय प्रबंधक को बुलाकर भी क्रास चेक कराया गया। 
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम आठ बजे से रात 12 बजे तक डीजीपी जावीद अहमद की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें समस्त दोपहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग के आदेश किए गए थे। रात करीब दस बजे छतरी चौराहा पर चेकिंग के दौरान सुनगढ़ी पुलिस को एक बैगनआर से दस लाख रुपये के नए नोट मिले। यह देख पुलिसकर्मियों ने सूचना अफसरों को दी। जिस पर सीओ सिटी अनुराग दर्शन मौके पर पहुंच गए। कार चालक ने खुद को टनकपुर विजया बैंक शाखा का प्रबंधक बताया। रुपया भी जोनल कार्यालय बरेली से एक्सचेंज कर लाने की बात कही। जिसकी सीओ ने गंभीरता से जांच की। स्थानीय विजया बैंक के प्रबंधक को भी मौके पर तस्दीक के लिए बुला लिया गया। काफी देर अभिलेख अन्य मुद्दों पर छानबीन करने के बाद छोड़ दिया गया। इसके अलावा एक व्यापारी की कार से दो किलोग्राम चांदी मिली। इसमें जांच करने पर बरेली से चांदी खरीदकर लाने की बात सामने आई। चांदी की रसीद आदि को चेक करने के बाद व्यापारी को छोड़ा गया। कार से नकदी मिलना क्षेत्र में खासी चर्चा का विषय बना। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि दरअसल टनकपुर में विजया बैंक की जल्द ही में शाखा खोली गई है। उसमें पुराने नोट जोनल कार्यालय जमा करने के बाद नई करेंसी लेकर प्रबंधक लौट रहे थे। उनके पास अपनी कोई आईडी नहीं मिली थी। जिस पर उनको रोक चेकिंग की गई। रुपया बैंक का पाए जाने पर छोड़ दिया गया है। आईडी न होने को लेकर सख्त चेतावनी भी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें