सिविल लाइंस रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर मारपीट के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री की ओर से 500-1000 का नोट चलन से बाहर करने के फैसले की आम लोग भले ही सराहना कर रहे हैं लेकिन फुटकर नहीं मिलनेेेे से बवाल बढ़ रहा है। सिविल लाइंस में स्थित पेेट्रोलपंप पर मंगलवार को फुटकर को लेकर विवाद हो गया। गाली देने और 500 का नोट फेंकने पर नाराज युवकों ने पेट्रोलपंप कर्मी की दौड़ाकर पीटा।
इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों के हस्तक्षेेप से मामला शांत हुआ। हुआ यूं कि नाथनगर मोहल्ले का एक अधेड़ व्यक्ति सिविल लाइंस स्थित एक पेट्रोलपंप पर दिन में करीब तीन बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अधेड़ ने 50 रुपये का पेट्रोल देने को कहा। पेट्रोलपंप कर्मी ने पेट्रोल दे दिया तो उन्होंने 500 का नोट थमा दिया।
पेट्रोलपंप कर्मी ने फुटकर नहीं होने की बात कही। अधेड़ व्यक्ति ने कहा कि नोट रख लो, अभी 50 रुपये का फुटकर लाकर देता हूं। आरोप है कि पेट्रोलपंप कर्मी ने गाली देते हुए 500 का नोट जमीन पर फेंक दिया। इसको लेकर अधेड़ व्यक्ति और पेट्रोलपंप कर्मी से विवाद हो गया।
उसी समय अधेड़ व्यक्ति के परिचित कई युवक आ गए और पेट्रोलपंप कर्मी को पीटना शुरू कर दिया। युवकों ने पेट्रोलपंप कर्मी को दौड़ाकर पीटा। पेट्रोलपंप कर्मी पिटाई से बचने के लिए आफिस की तरफ भागा। बीचबचाव से मामला शांत हुआ।