साइबर क्राइम की वारदात दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भटनी इलाके में ज्यादातर बैंक ग्राहक इसके शिकार हो रहे हैं। एक ग्राहक के बैंक अकाउंट से जालसाजों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये की शॉपिंग कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ग्राहक को ठगी की जानकारी हुई। उसने पुलिस और बैंक शाखा प्रबंधक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भटनी थाना क्षेत्र के बीर सिंहपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव का भारतीय स्टेट बैंक शाखा भटनी नगर में अकाउंट है। छोटेलाल का एटीएम कार्ड पत्नी पूनम के पास रहता है। बृहस्पतिवार को पूनम के मोबाइल पर फोन आया।
फोन करने वाला जालसाज अपने का भटनी एसबीआई का शाखा प्रबंधक बताया। जालसाज ने महिला से एटीएम कार्ड की सुविधा बंद होने की बात गोपनीय कोड पूछा। बैंक का शाखा प्रबंधक समझ कर महिला ने एटीएम गोपनीय कोड बता दी।
कुछ देर बाद मोबाइल पर बैंक अकाउंट से शॉपिंग होने का मैसेज आने लगा। अभी महिला एटीएम सुविधा लॉक कराती कि जालसाज ने अकाउंट से डेढ़ लाख रुपये की कई बार में अलग-अलग शहरों से खरीदारी कर ली गई।
शुक्रवार को पीड़ित महिला ने बैंक शाखा प्रबंधक और एसओ से लिखित इसकी शिकायत की है। बढ़ते साइबर क्राइम की वारदात से पुलिस के साथ-साथ बैंककर्मी भी परेशान हैं। इस बाबत भटनी एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है।