फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ 60 हजार का सामान उड़ाया

Fri, 26 Feb 2016 11:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास एवं विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक मकान के दरवाजे में लगा इंटर लॉक तोड़ अंदर रखी नगदी जेवर समेत करीब 60 हजार का माल पार कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शुक्ल डूडा विभाग में कार्यरत है। बृहस्पतिवार की रात इनके घर में कोई नहीं था। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे में लगा इंटर लॉक तोड़ कर अंदर अलमारी आदि का ताला तोड़ कर हजारों का माल पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह घर पहुंचने पर लोगों को चोरी की जानकारी हुई।

पीड़ित मनोज ने बताया कि वह पत्नी के साथ फैजाबाद गए हुए थे। घर में बेटियां शिवांगी व इशिता थी। दोनोें बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे अपनी नानी के यहां रसूलपुर मोहल्ला चली गईं थीं। चोरों ने घर के दरवाजे व अलमारी का ताला तोड़ कर दस हजार की नगदी, करीब पचास हजार के जेवर सहित हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस में दी। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें