चोरी की घटना का खुलास करती गौरीबाजार पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बनकटा/गौरीबाजार। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कंप्यूटर सहित अन्य सामान बरामद हुए। बनकटा और गौरीबाजार पुलिस ने सभी बदमाशों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। बनकटा एसओ शशांक शेखर राय वाहन चेकिंग कर रहे थे। मंगलवार रात को बाइक पर संदिग्ध दिखाई दिए।
पुलिस ने घेराबंदी कर रोका। पूछताछ में पहचान नोनार पांडेय निवासी बैजू पांडेय उर्फ अमृतांश, जजिरहां निवासी अतीक सिंह उर्फ ज्ञानेंद्र के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। तलाशी के दौरान से बैजू के पास से तमंचा और कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। गौरीबाजार पुलिस ने बीआरसी में हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया।
इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले बीआरसी से सामान चोरी हो गया। पर्दाफाश के लिए दरोगा अश्वनी तिवारी, दिव्य शंकर राय, राधेश्याम और कमलेश यादव की टीम को लगाया गया था। बुधवार को स्टेशन के पास घेराबंदी कर तीन चोरों को पकड़ा गया। उनकी पहचान वार्ड-7 धर्मशाला बाजार निवासी रिजवान, चंदन, भोलू निषाद के रूप में हुई। चंदर के घर के पीछे एक खंडहर से कंप्यूटर, प्रिंटर,बैट्री-इनवर्टर सहित अन्य सामान बरामद हुए।