फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा बनाने वाली मशीन से लगी आग, ट्रॉली जली

Tue, 25 Apr 2017 10:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
खेत में खड़ी भूसा लादने को एक ट्रॉली जल गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पकड़ी बाजार/गौरीबाजार/भटनी। पटखौली गांव में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं के डंठल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से खेत में खड़ी भूसा लादने को एक ट्रॉली जल गई। गांववालों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। कटे गेहूं के खेत में जयराम देवकली निवासी कुंजबिहारी यादव मशीन से भूसा बनवा रहे थे। मंगलवार की करीब  शाम चार बजे मशीन से निकली चिंगारी से डंठल में आग लग गई । सरेह में डंठल जलने लगा। आग की चपेट में आने से ट्रॉली जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर गौरीबाजार  में बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से पोखरभिंडा गांव में आग लग गई। आग खलिहान में लगी और पथरहट तक पहुंच गई। आगे से करीब पांच एक गेहूं की फसल जल गई। हादसा दो बजे के करीब हुआ। खलिहान में खलील, रामसेवक का गेहूं काटकर बोझा रखा गया था। आग से वह भी जल गया। इसके अलावा करीब तीन अन्य लोगों को खेत जल गया है। आग पर फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया।

उधर, भटनी थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांव में मंगलवार को गेंहू के डंठल में आग पकड़ लिया। जिसमें बरसात गांव निवासी अनंत तिवारी, पुरनाछापर गांव निवासी शेषनाथ मिश्र के खेत में लगे लिप्टस के पौधे झुलस गए। वहीं खुखुन्दू क्षेत्र के बैदौली गांव में भी किसी ने गेहूं के डंठल में आग लगा दिया। जिससें गांव के विनय वर्मा के 15 कट्ठा खेत में लगे लिप्टस के पौधे जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें