फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता की गई जान, बेटा गंभीर

Sun, 18 Nov 2018 11:08 PM IST
deoria
विज्ञापन
accident - फोटो : stluciatimes.com
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के गढ़रामपुर के पास हुए हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।  
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सहोदर पट्टी गांव के रामनरेश प्रसाद 55 अपने बेटे सोनू प्रसाद 20 के साथ स्कूटी से रविवार की सुबह तरकुलवा थानाक्षेत्र के महुआपाटन के पास किसी गांव में अपने बेटी की शादी देखने गए थे। वापस लौटते समय बेटा स्कूटी चला रहा था और वह पीछे बैठे हुए थे। तरकुलवा थानाक्षेत्र के गढ़रामपुर चौराहे के पास बसंतपुर मोड़ पर देवरिया-कसया मुख्य मार्ग पर चढ़ रहे थे कि अचानक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। रामनरेश प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा सोनू घायल हो गया। गोरखपुर मेडिकल कालेज में उसका उपचार चल रहा है। मृतक के मंजीत, सुजीत, अमित और सोनू चार बेटे और दो बेटियां हैं। छोटी बेटी सुमन की शादी देखने के लिए गए थे। रामनरेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी चंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती।  

बेटी की शादी करने की इच्छा रह गई अधूरी 
देवरिया। रामनरेश अपनी छोटी बेटी सुमन का हाथ पीला करने के उद्देश्य से एक लड़का देखने गए थे। किसी को नहीं पता था कि उनकी यह हसरत अब पूरी नहीं होगी और वह मौत के मुंह में समा जाएगा। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सुमन के मुंह से यह चीत्कार निकल रही थी कि मेरे खातिर पिता की गई जान गई, सबके दिलों को झकझोर दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें