फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एलआईयू अधिकारी पकड़ा

Sat, 23 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के मसजिदियां गांव में पासपोर्ट की जांच करने पहुंचे फर्जी एलआईयू अधिकारी को पकड़कर गांववालों ने पुलिस को सौंप दिया। गांव के एक व्यक्ति ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पिछले कई महीनों से एक फर्जी एलआईयू अधिकारी क्षेत्र के कई गांवों में घूम-घूमकर पासपोर्स जांच के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल करता था।

शनिवार को वह मसजिदिया गांव में आनंद प्रसाद के घर जाकर उसके पासपोर्ट की जांच के नाम पर 15 सौ रुपये मांगा। झांसा में आकर आनंद ने पांच सौ रुपये दिया।

शेष के लिए फर्जी अधिकारी ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान ग्राम प्रधान और गांव के तमाम लोग आ गए। लोगों का कहना था जब एलआईयू जांच बंद है तो वह कैसे आया?
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद शुक्ल निवासी भठही शुक्ल, पटहेरवा, कुशीनगर बताया।

एसओ रामअशीष यादव का कहना है कि फर्जी अधिकारी को लोगों ने पकड़कर दिया है। आनंद ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें