फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, दो के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 23 Jan 2016 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को अकेले पाकर उसके साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को पीड़िता की मां ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला 20 जनवरी को मायके गई थी। घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेले थी।

इस पर किशोरी ने परिचित अशोक की पुत्री को अपने साथ सोने के लिए घर पर बुला लिया था। रात में दोनों लड़कियां घर पर सो रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान अशोक गांव के ही राम अधार के साथ किशोरी के घर पहुंचा। अशोक ने अपनी बेटी को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया।

इसके बाद दोनों ने किशोरी से दुराचार किया और फिर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शनिवार को पीड़िता की मां घर लौटी तो बेटी ने उसे आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


मां ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें