फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार लगाने को लेकर पुलिस और पब्लिक में भिडं़त

Mon, 05 Dec 2016 11:04 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
ग्रामीणों को धमका कर भ्ागाते तरकुलवा इंस्पेक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा में सोमवार की शाम नए रास्ते से बिजली तार ले जाने के लिए  प्रशासन की ओर से सख्ती दिखाने पर लोग भड़क गए। लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस और बिजली विभाग की टीम को बैकफुट पर आना पड़ा। लोगों का आरोप है कि सत्ताधारी दल के नेता के इशारे पर उनकी जमीन से हाईटेंशन तार ले जाना चाहती है।
विज्ञापन


देर शाम तक गांव का माहौल गरम था। सिधावे, पथरदेवा, भेलीपट्टी और धर्मागतपट्टी गांव में जाने वाले 11 हजार वोल्ट के तार को एक कद्दावर के नेता इशारे पर जिला प्रशासन और बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने एक सप्ताह पूर्व रात में काट दी थी। बिजली तार सपा के जिला पदाधिकारी के जमीन के ऊपर से जा रहा था। तार जुड़वाने को लेकर तीन दिन से बवाल हो रहा है। तीन में दो बार लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर चुके हैं। रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही के नेतृत्व में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था।

एसडीएम सदर सचिन सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया था कि तार पुरानेे रास्ते से ही जाएगा लेकिन सोमवार की शाम तरकुलवा, रामपुर कारखाना समेत कई थाने की पुलिस बल के साथ बिजली विभाग के एसडीओ और जेई पथरदेवा गांव में पहुंचे। भर टोली के लोगों को जैसे ही नए रास्ते हाईटेंशन तार ले जाने की जानकारी मिली। लोग इसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस और बिजली विभाग की टीम जबरदस्ती तार खींचने की कोशिश करने लगी। इससे लोग भड़क गए। पुलिस और गांव के लोग आमने सामने आ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लोगों ने मोर्चा खोल दिया और पथराव करने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई। इंस्पेक्टर तरकुलवा राजाराम यादव ने बताया कि मौके पर शांति है। तार को लेकर लोगों ने हो-हल्ला मचाया था। पथराव की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें