फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर गिरा पोल, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 10 Mar 2017 10:34 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सोनाडी में कार पर गिरा बिजली का पोल।सोनाडी में कार पर गिरा बिजली का पोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करुअना। सोनाड़ी मोड़ पर बिजली का पोल टूट कर जाइलो कार पर जा गिरा। बिजली के तार आपस में सट गए। चिंगारी निकलने लगी। अफरातफरी का माहौल हो गया। गांव वालों ने किसी तरह कार में सवार चोटिल लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन


नदुआं गांव निवासी रविशंकर उपाध्याय जाइलो कार से परिवार के साथ गोरखपुर जा रहे थे। सोनाड़ी मोड़ पर एक गिट्टी लदी डंफर की ठोकर से बिजली का पोल टूट कर जाइलो कार पर गिर गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार रविशंकर सहित परिवार के पांच अन्य सदस्य चोटिल हो गए। विद्युत आपूर्ति बहाल होने के कारण तारों के आपस में टकराने से चिंगारी निकलने लगी।

इससे अफरातफरी मच गई। राहगीर गिरते-पड़ते भागने लगे। संयोग ही रहा कि कोई तार की जद में नहीं आया। किसी ने घटना की सूचना विद्युत सब स्टेशन पर दी। इसके बाद आपूर्ति बंद की गई। एक बड़ा हादसा होने से बच गया। भलुअनी के थानाध्यक्ष अंशुमान यदुवंशी ने बताया सूचना मिलते ही 100 नंबर पुलिस मौके पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें