फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम चैंबर में फरियादी को एसडीएम ने मारा थप्पड़

Wed, 18 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी से मिलने गए फरियादी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचे एक शिक्षक को एसडीएम सदर ने थप्पड़ मार दिया। ड्यूटी में तैनात होम गार्ड के जवानों ने फरियादी को कमरे से बाहर कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से डीएम कार्यालय पर मौजूद अन्य लोग अवाक रहे गए। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


तरकुलवा के मछैला गांव निवासी सोहन प्रसाद शुक्ला अरूणाचंल प्रदेश में शिक्षक हैं। उनका अपने भाई से डीह की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को दिन में करीब एक बजे वह कलेक्ट्रेट में एसडीएम सदर अजय कुमार श्रीवास्तव के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उस समय एसडीएम डीएम चैंबर में बैठे हुए थे। जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव न्यायालय में सुनवाई कर रही थीं।

शिक्षक का आरोप है कि एसडीएम ने उसके प्रार्थना पत्र पर कुछ भी लिखने से मना कर दिया। वह एसडीएम के पास तीसरी बार गए थे। एसडीएम से कार्रवाई के लिए पूछा कि जब आप कहें उसी समय आ जाता हूं। एसडीएम यह सुनते ही झल्ला गए और बाहर चले जाने को कहा। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को बुलाया और एसडीएम ने सोहन प्रसाद को थप्पड़ मार दिया। सुरक्षा कर्मियों ने धक्का देकर डीएम के चैंबर से बाहर कर दिया। 
विज्ञापन



एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस शिक्षक को लेकर कोतवाली चली गई। पुलिस ने शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। इस बाबत एसडीएम सदर अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आबादी की जमीन का विवाद है। व्यक्ति को इस मामले में दीवानी न्यायालय जाने को कहा गया लेकिन वह शोर कर रहा था। उसे कमरे से बाहर करा दिया गया। थप्पड़ मारने की बात बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें