फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक को गोली मारकर लूटा

Wed, 18 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी (हाथरस)। हाथरस शहर में ई-रिक्शा चलाने वाले एक युवक को सासनी में अलीगढ़ रोड पर हनुमान चौकी के निकट घना मोड़ पर दो युवकों ने गोली मार दी और उसके पास मौजूद एक हजार रुपये छीनकर ले गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और रिक्शा चालक को गंभीर हालत में सीएचसी सासनी ले जाया गया। जहां से चिंताजनक हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दुस्साहसिक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


बताते हैं कि अली मोहम्मद पुत्र उल्फत खां निवासी कोरना-चमरुआ थाना मुरसान ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार को भी वह हाथरस शहर में अपना रिक्शा चला रहा था। तभी तालाब चौराहे पर दो युवक आए और इन युवकों ने उससे सासनी तक ले चलने का भाड़ा तय किया। सासनी पहुंचने के बाद इन युवकों ने रिक्शा चालक से कहा कि उन्हें खोरना जाना है। अभी कोई वाहन नहीं मिलेगा, इसलिए वह उन्हें हनुमान चौकी के पास घना मोड़ तक छोड़ दे। रिक्शा चालक तैयार हो गया और इन्हें लेकर घना मोड़ के पास जैसे ही पहुंचा, वैसे ही दोनों युवक अपनी असलियत पर उतर आए। दोनों ने असलहे निकाल लिए और रिक्शा चालक से करीब एक हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद इन युवकों ने रिक्शा चालक के सीने में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। सासनी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल युवक से घटना की जानकारी लेने के बाद उसे सीएचसी सासनी पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन चल रही है। बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें