फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान -आरपीएफ जवान में मारपीट

Tue, 08 Mar 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सिविल पुलिस के एक दीवान और आरपीएफ के जवान के बीच मारपीट। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
 गुटखा खरीदने के बाद वेंडर को दो रुपये कम देने पर सिविल पुलिस के एक दीवान और आरपीएफ के जवान के बीच मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख पहुंची जीआरपी ने दोनों को हिरासत में लिया। कुछ देर बाद जीआरपी ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति महराजगंज जिले में दीवान के पद पर कार्यरत है। गोरखपुर से छपरा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे वह भटनी स्टेशन पर पहुंचा। ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफार्म पर गुटखा बेच रहे एक वेंडर से गुटखा खरीदा और तीन रुपये दिया। वेंडर ने दो रुपये और मांगा तो दीवान खरीद रेट देने की बात कह आगे बढ़ गया। वेंडर ने इसकी शिकायत एक आरपीएफ सिपाही से की।

मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवान और दीवान के बीच गुटखे की रकम को लेकर बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बीच मौके पर पहुंचे जीआरपी के सिपाही दोनों को थाने पर ले गई। बाद में दीवान ने अपना परिचय दिया तो जीआरपी ने उसे छोड़ दिया। इस बाबत जीआरपी एसओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुटखे का रुपये को लेकर आपस में दोनों जवान विवाद किया था। शांत कराकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें