फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरियाः बैंक की भीड़ में दबकर वृद्ध की मौत

Mon, 21 Nov 2016 11:16 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रामनाथ कुशवाहा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंचनपुर (देवरिया)। बड़े नोटों पर पाबंदी के फैसले के 15वें दिन सोमवार को भी बैंकों पर भीड़ का दबाव बरकरार रहा। एसबीआई की तरकुलवा शाखा खुलते ही पहले से बाहर लगी लंबी कतार में काउंटर तक जल्द पहुंचने की होड़ के कारण धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान असंतुलित होकर गिरे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं बस्ती के बहादुरपुर में एसबीआई में धक्का-मुक्की में महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन


जानलेवा धक्का-मुक्की का सामना किया कनकपुरा गांव के गुलरिया टोला निवासी 65 वर्षीय रामनाथ कुशवाहा ने। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक धक्का-मुक्की के बीच  वह चैनल पार करके बैंक में दाखिल तो हो गए लेकिन एकाएक गिर पड़े। अंदर घुसने की जल्दबाजी में कुछ लोग उनके ऊपर से भी  गुजर गए।

लोगों को रोककर गार्ड उन तक पहुंचा और एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें पीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शाखा प्रबंधक विजय बहादुर सिंह का कहना है कि वह बैंक के रास्ते में थे, तभी ब्रांच पर धक्का-मुक्की होने व बुजुर्ग के गिरने की जानकारी मिली थी। परिवार के लोग पीएचसी से शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें