देवरिया। जुआ खेलने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने एक दुकानदार की पिटाई कर दी। दुकान में रखा सामान फेंककर तोड़फोड़ की। मौके पर दहशत फैल गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
शहर के सिंधी मिल कॉलोनी, रागिनी मोड़ के कुछ जगह जुआ खेलने के लिए बदनाम हो गई है। पुलिसिया संरक्षण में जुआरी दिन में धंधा शुरू करते है। हारने वालों के साथ मारपीट भी हो जाता है। सिंधी मिल निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता की दुकान के सामने जुआरी अपने अड्डा बना रखे हैं। काफी दिनों से वह जुए का विरोध कर रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले का सोनू साहनी अपने छह समर्थकों के साथ दुकान में चढ़ गया और सामान सड़क पर फेंक कर मारपीट करने लगा। दुकानदार ने जब इसका विरोध किया तो मनबढ़ जुआरियों की उनकी पिटाई कर दी।
जिससे दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी भाग निकले। आरोप है कि विवाद करने वाले जुआरियों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। इसके कारण मारपीट की घटनाएं होती है। रविवार को कोतवाली पहुंचकर दुकानदार ने जुआरियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी।
यह पहला मौका नहीं जब जुआरियों को आतंक सड़क पर दिखा हो, तत्कालीन एसपी शचि घिल्ड़ियाल ने जुआरियों को पकड़ने का अभियान चलाया था। रागिनी मोड़ पर जुआरियों को पकड़ने गई अपाची सिपाहियों के साथ मारपीट हो गई। जुआरियों ने सिपाहियों को बीच सड़कर पटकर राइफल छिनने लगे। लोगों ने बीच बचाव का मामले को शांत करा दिया था।