फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन पलटने से बच्चे घायल, चालक हिरासत में

Wed, 17 May 2017 11:01 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पीपरा मदन गोपाल चौराहे के पास पलटी स्कूल वैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में छात्रों को घर ले जा रही स्कूल वैन बीच सड़क में पलट गई। गाड़ी सड़क पर कई बार पलटी खाई। वहां मौजूद लोग लोग गाड़ी में फंसे बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। घायलों का उपचार चौराहे पर मौजूद डाक्टर से कराया गया।
विज्ञापन


संयोग रहा कि किसी भी बच्चों को गंभीर चोट नहीं लगी। पुलिस गाड़ी को थाने ले गई और चालक को हिरासत में ले लिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरामदन गोपाल निवासी संदीप, पिंटू, सानिया, नाजिया और मोहन रामपुर कारखाना के बेलवा बाजार में स्थिति सेंट पाल पब्लिक स्कूल में प्राथमिक स्तर के छात्र हैं। बुधवार की दोपहर एक बजे के करीब विद्यालय का वाहन बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रहा था। पिपरामदन गोपाल चौराहे के करीब नंद टोले के पास गाड़ी के आगे एक साइकिल सवार आ गया।

उसे बचाने के चक्कर में स्कूल वैन पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की गति काफी तेज थी। इस कारण वह बीच सड़क पर कई बार पलटी मारी, उसमें सवार बच्चे चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आननफानन में गाड़ी को सीधा कर बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


किसी के सिर में, तो किसी के पैर में चोटें लगी थीं। चालक भी गाड़ी के अंदर फंसा था। इसी दौरान उप निरीक्षक सुनील त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ के चंगुल से चालक को छुड़ाया। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। सड़क हादसे के बाद बच्चे बदहवास हैं। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें