फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को चुराकर भाग रही नट दंपत्ति गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बच्चों को चुराकर भाग रही नट दंपत्ति गिरफ्तार - फोटो : buerue
विज्ञापन
भलुअनी में  दरवाजे पर खेल रहे बच्चों को चुुराकर भाग रहे नट दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चों को परिवारवालों के सुपुर्द करने के बाद नट दंपत्ति के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई। इसको लेकर गांव में माहौल गरम रहा।
विज्ञापन


भलुअनी निवासी रामानंद गुप्ता और बलराम भगत का अगल बगल घर है। रामानंद का तीन साल का पौत्र कन्हैया और बलराम भगत की तीन साल की भांजी संजन निवासी गौरकोठी, रामपुर कारखाना एक साथ दिन में करीब एक बले दरवाजे पर खेल रहे थे। दोनों बच्चे खेलते समय अचानक लापता हो गए। बच्चों को दरवाजे पर नहीं देेख उनके परिवारवाले खोजने लगे। पहले अगल बगल ढूंढ़ा और जब बच्चे नहीं मिले तो परिवारवाले परेशान हो गए। परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्चों के दिन में लापता होने की खबर पर पुलिस सक्रिय हो गई। पहले गांव में बच्चों को तलाशा गया। इसके बाद पुलिस अगल बगल के गांवों में तलाश करने निकली।

पुलिस अभी बढ़पुरवा और शिवधरिया गांव के बीच पहुंची थी कि एक साइकिल से जा रहा एक पुरूष और उस पर बैठी महिला दो बच्चों को देखकर पुलिस ठिठक गई। पुलिस वालों ने उन्हें रोका तो भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में बच्चों को चुराकर भागने की बात स्वीकारी। पुलिस पूछताछ में बता चला कि दोनों नट समुदाय के हैं और पति पत्नी है। जो बैकुंठपुर में करीब दस साल से डेरा डालकर रहते हैं। उनकी पहचान उर्मिला और टोकन के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें