फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडलूम की दुकान में आग लगी

Tue, 22 Mar 2016 11:44 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
जली हुई दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। कसया रोड पर स्थित एक हैंडलूम की दुकान में सोमवार की रात में किसी कारण से आग लग गई। इससे दुकान में रखे लाखों रुपये की रूई, चादर, गद्दे जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


संयोग रहा कि रात में गश्त कर रही पुलिस की नजर पड़ी और लोगाें की मदद से आग बुझाई गई। कस्बे में अजय कुमार की हैंडलूम की दुकान है, जिसमें चादर, गद्दे, रजाई, रुई सहित गर्म कपडे़ रखे थे।

रविवार को अजय अपनी दुकान को बंद कर गोपालगंज किसी रिश्तेदारी में चले गए थे। सोमवार की रात में किन्हीं कारणों से दुकान में आग लग गई और और देखते ही देखते उसमें रखे लाखों रुपये के सामान जल गए।
विज्ञापन


गश्त कर रहे पुलिस के जवानाें ने धुंआ उठते देख अगल बगल के लोगों को जगाया और आग बुझाने में जुट गए। दुकानदार अजय कुमार का कहना था कि दुकान में तकरीबन चार लाख रुपये के सामान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें