फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा ट्रेन में डकैती

Thu, 13 Oct 2016 11:06 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
चौरीचौरा ट्रेन
विज्ञापन
सलेमपुर। चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्री के साथ मारपीट और लूटपाट के आरोप में मऊ जीआरपी ने डकैती का केस दर्ज किया है। जीआरपी ने एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया, जबकि अन्य युवक भाग निकले। भटनी जीआरपी का कहना है कि अन्य यात्रियों से पूछताछ में बैठने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


अमेठी निवासी गौरव श्रीवास्तव बुधवार की रात अपने परिवार के साथ इलाहाबाद जाने के लिए चौरीचौरा एक्सप्रेस में गोरखपुर स्टेशन पर सवार हुए। ट्रेन रात करीब 12 बजे सलेमपुर पहुंची। मेला घूमने आए 20 से अधिक युवक लाररोड स्टेशन तक जाने के लिए ट्रेन में दाखिल हो गए।

ट्रेन में दाखिल होते ही युवकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। गौरव की पत्नी के साथ युवकों ने बदसलूकी की। इसका विरोध करने पर युवकों ने गौरव की पिटाई कर दी और एक हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


लाररोड स्टेशन पर उतरते समय एक युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया। ट्रेन जब मऊ पहुंची तो गौरव ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। मऊ जीआरपी ने मईल के सुधाकर समेत 15 अज्ञात युवकों पर डकैती, मारपीट और बदसलूकी का केस दर्ज कर लिया।

भटनी जीआरपी एसओ राजीव सिंह ने बताया कि रात में ही अन्य यात्रियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। रुपये और मोबाइल छीनने की बात सही नहीं है। मऊ से केस ट्रांसफर होकर भटनी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें