फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक की रेलिंग टूटी, पांच घायल

Sat, 12 Nov 2016 10:40 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
खुखुन्दू में बैंक की रेलिंग टूटने से घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। भीड़ और धक्का-मुक्की के चलते सेंट्रल बैंक खुखुंदू के छत की रेलिंग टूटकर गिर गई। एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी का उपचार कस्बा स्थित निजी चिकित्सालय और देवरिया में कराया गया।
विज्ञापन


रेलिंग टूटने के बाद बैंक पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। रुपये जमा करने के लिए सुबह से ही महिला और पुरुषों की भीड़ सेंट्रल बैंक खुखुंदू पर उमड़ पड़ी। शाखा के अंदर से लेकर नीचे तक लोग लाइन में खड़े थे। सुबह नौ बजे के करीब धक्का-मुक्की की वजह से बैंक के गेट पर बनी रेलिंग टूट गई।

इसमें डुमरिया गांव के रामध्यान शर्मा और सुरहा के संजय, हरेंद्र और एक महिला समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं। महिला को गंभीर हालत में देवरिया ले जाया गया। बैंक अधिकारियों की सूचना पर खुखुंदू थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को समझाकर मामले को शांत कराया और फिर से लाइन लगवा दिया। बैंक अधिकारियों ने सूचना दी कि जितने लोग लाइन में लगे हैं, सभी का रुपये जमा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें