दोनों युवकों की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
सलेमपुर में तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे मौसेरे भाइयों की बाइक एक गाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले जयप्रकाश चौहान (30) मझौलीराज नगर के वाजपेई टोला के रहने वाले थे। वह मौसेरे भाई नोनिया टोला निवासी शैलेंद्र (26) के साथ रविवार को देवरिया के घटैली में अपने रिश्तेदार के घर तिलक समारोह में शामिल होने गए थे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सोमवार भोर में दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे खुखुंदू के धोबी गांव के समीप सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जेब में मिले मोबाइल फोन से घर वालों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक हादसे का सबब बनी गाड़ी को लेकर चालक फरार हो गया था। खुखुंदू के एसओ नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात वाहन व चालक पर केस दर्ज किया गया है।