फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति और बेटा-बेटी गंभीर

Mon, 18 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल अंब के पतेहड़ में कार और ट्रक की टक्कर में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि, उसके पति और बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार टैरेस में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस बिलासुपर लौट रहा था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 पर पतेहड़ में सोमवार शाम हुए हादसे में 38 वर्षीय महिला सुमन पत्नी अमरजीत निवासी ननग्रां नंगल पंजाब की मौत हो गई। जबकि, उसका पति 44 वर्षीय अमरजीत तथा बेटा 7 वर्षीय दिशांत तथा बेटी 11 वर्षीय सोनाली को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल तीनों को सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है।

दुर्घटना में अमरजीत की 14 वर्षीय बेटी का बाल-बाल बचाव हो गया। जानकारी के अनुसार अमरजीत बिलासपुर जिले के बरमाणा के समीप अपनी दुकान करता है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार में सवार घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचित किया।
विज्ञापन


अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ऊषा दड़ोच ने बताया कि तीन घायलों को ऊना रेफर किया गया है। अंब ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ऊना भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें